बदायूं- उत्तर प्रदेश में प्रधानी चुनाव की सरगर्मियां जोरो पर नज़र आ रही और नये नये उम्मीदवार मैदान में दिखाई देने लगे और तो ओर थाने तहसील के कामो में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे एक होड़ सी लगी हुई है कि ये काम मे करवाऊंगा मुझको एक बार जितवाओ ऐसा ही कुछ आज कल उत्तर प्रदेश में चल रहा है।लेकिन हम बात कर रहे है बदायूं ज़िले के सहसवान की जहाँ कोतवाली क्षेत्र के बैसवाड़ा में चुनावी सरगर्मियां कुछ ज्यादा ही तेज़ नज़र आ रही है।
लेकिन सहसवान कोतवाली के प्रभारी धनजंय सिंह भी लगातार उस ओर ध्यान दे रहे है जिससे कि कोई बड़ी घटना न घट सके। मामला शनिवार का है कोतवाली क्षेत्र के गाँव बाजपुर में दो पक्षो में विवाद गाँव मे शुरू हो जाता है प्रथम पक्ष मौजूदा प्रधान ओर द्वितीय पक्ष प्रधानी उम्मीदवार के बीच लेकिन दोनों ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दिया गया मामला शांत हो गया।
उसके बाद फिर कहासुनी हुई और उम्मीदवार पक्ष थाने पहुँचा तभी तत्काल प्रभाव से एसएचओ ने हल्का प्रभारी से गाँव जाकर जांच करने के आदेश दिये इतने में ही प्रधान पक्ष भी थाने पहुँचता है।हल्का प्रभारी जांच करके वापस नही आ पाए दोनों पक्ष थाने के सामने भीड़ गए।उसके बाद एक्शन में आये प्रभारी निरीक्षक धनजंय सिंह ने दोनों पक्षों को पकड़वाया ओर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस बाबत जब एसएचओ सहसवान धनजंय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया लाइन आर्डर को चुनौती देने वाले लोगो के खिलाफ ऐसे ही कार्यवाही की जाएगी।चुनाव लड़े लेकिन शांति व्यवस्था के साथ चुनाव लड़ने का सभी को अधिकार है लेकिन कानून व्यवस्था बनाये रखना भी अधिकार है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




