बदायूं- उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मनचलों से परेशान नाबालिक किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। मृतिका के परिजनों ने उझानी कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतिका xxx (15) पुत्री yyy निवासी कोतवाली उझानी क्षेत्र की रहने वाली है।
परिजनों ने बताया की गांव के ही दो लड़के कई महीनों से मेरी बेटी को तरह तरह छेड़खानी करते थे। बदनामी के डर के कारण हमारे पूरे परिवार ने कभी भी पुलिस से कोई शिकायत नही की। गांव के ही दो लड़कों ने जब मेरी बेटी भूसा लेने गई तो दोनों आरोपियों ने दवोच लिया। बामुश्किल अपनी अवरू बचा कर रोती हुई वापस घर लौट कर आई और परिजनों को पूरी जानकारी दी।
परिजन जब शिकायत करने आरोपी लड़कों के घर गए तो उनके परिजनों ने उल्टा उनसे ही लड़ाई झगड़ा कर डाला जिसके चलते मेरी बेटी ने आज रविवार को 2 बजे के समय घर में ही फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। उझानी कोतवाली पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई है पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। बदायूं के उझानी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही करने की बात कह रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यहाँ उठता है कि योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार कोई न कोई दल बनाया जा रहा है जिससे कि महिला सुरक्षा में कोई चूक न हो। लेकिन पुलिस सर्फ कागजो में ही मनचलों पर कार्यवाही करती है जिससे कि मनचलों के हौसले बुलंद है। इसी की वजह से मासूम परिवार की इज़्ज़त के कारण आज आत्महत्या करने को मजबूर हो गई। लेकिन अब देखना होगा पुलिस उन दरिंदो पर कितनी जल्दी कार्यवाही करेगी ये तो समय बताएगा। फिलहाल परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




