जीन्स कारोबारियों का उर्स में नोट लुटाने पर हुआ बवाल मोके पर पहुँची पुलिस

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-आपको बताते चले बदायूं ज़िले के थाना कुँवरगाँव क्षेत्र के गाँव खासपुर में उस वक़्त विवाद हो गया जब उर्स में कब्बाली का प्रोग्राम शुरू हुआ देखते देखते एक पक्ष ने रुपये लुटाना शुरू किए। तभी दूसरे पक्ष ने नोटो की गड्डियां प्रथम पक्ष में मुँह पर मार दी इस मामले ने इतना तूल पकड़ा की कुर्सियों को फेकने के बाद गोलियां भी चलाई गई।आपको ये भी बताते चले कुँवरगाँव थाना क्षेत्र का ये गाँव रंगारंग कार्यक्रम हो या उर्स का प्रोग्राम लेकिन कुँवरगाँव थाना हमेशा इन मामलों में चर्चा का केंद्र रहा है। पूर्व में रहे एसओ की कार्येशेली पर भी बहुत सवाल खड़े हुए थे।उसके बाद ज़िले के तेजतर्रार कप्तान ने एसओ को कुँवरगाँव से हटा दिया था। लेकिन एसओ ज़रूर बदले लेकिन हालात जस के तस रहे।उसी का नतीजा उर्स में गोलियां चलना ।

उर्स में नोट लुटाने के बाद की झलकियां
आपको बताते चले दिल्ली में रहकर जीन्स का कारोबार करने वाले व्यापारियों के बीच हुए इस विवाद ने नोटो की बारिश करने पर तूल पकड़ लिया।लेकिन देखने वाली बात ये है की आखिर इतने छोटे से मामले में गोलियां आखिर क्यों चली पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।जिससे कि सच्चाई सामने आ सके। वही आमजन का कहना है उर्स पहली बार नही हुआ ओर न ही कब्बालो पर पहली बार नोट लुटाए गए। अगर पुलिस इसकी बारीकी से जांच करेगी तो मामला कुछ और ही निकलेगा। फिलहाल स्तिथि काबू है और पुलिस लगातार गाँव मे फ्लैग मार्च भी कर रही है।

रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर