एक माह में ही पशु तस्करों के लिए काल बने एसएचओ-धनंजय सिंह

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-सहसवान कोतवाली का विगत एक माह पूर्व कार्येभार संभालने के बाद कादरचौक से आये एसएचओ धनंजय सिंह पशु तस्करों के लिए काल बन गए और पशु तस्करों को ठिकाने लगाने का भरपूर काम उनके द्वारा किया गया।आपको बता दे इससे पूर्व में धनंजय सिंह अलापुर ओर कादरचौक जैसे थानों की कमान संभाल चुके है।और ज़िले के कप्तान डॉ ब्रजेश कुमार द्वारा उन्हें सहसवान जैसी महत्वपूर्ण कोतवाली की जिम्मेदारी इसीलिए दी कि यहां गोकशी ओर सट्टे पर कभी लगाम नही लग सकी।उसी को देखते हुए उनको ये जिम्मेदारी दी गई।उन्होंने जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए सहसवान का चार्ज सभालते ही पशु तस्करों से मुठभेड़ कर दी और उसके बाद भी तस्कर अपनी हरकतों से बाज़ नही आये और कुँवरगाँव थाना क्षेत्र के तस्करों ने सहसवान को निशाना बनाने का प्रयास किया लेकिन जब इसकी जानकारी एसएचओ धनंजय सिंह को लगी तो तस्करों की तलाश शुरू कर दी और आखिर अंत उनका भी वही हुआ तस्करों को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिसमे सहसवान कोतवाली में तैनात कांस्टेबल विजय कुंडू घायल भी हो गए लेकिन पुलिस ने तस्करों को घेरकर आखिर पकड़ लिया जिसमे दो तस्कर दबोच लिए गए शेष भागने में सफल हो गए।

आपको बताते चले धनंजय सिंह अच्छी पुलिसिंग के लिए जाने जाते है ओर उन्होंने ज़िले के महत्वपूर्ण थानों की इससे पूर्व में जिम्मेदारी निभाई है। वही कुछ सहसवान की जिम्मेदारी निभाते हुए नज़र आ रहे है। अब देखना होगा एसएचओ की दहशत तस्करों में कब तक रहती है या तस्कर सहसवान कोतवाली क्षेत्र में नज़र नही आएंगे ये तो समय बताएगा फिलहाल एसएचओ धनंजय सिंह की समूचे शहर में नगरवासी प्रशंसा कर रहे है।

रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर