दिनदहाड़े छात्र के अपहरण से मचा हड़कंप ? पुलिस को दी तहरीर जांच में जुटी पुलिस

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-बिसौली में आज उस वक़्त हड़कंप मच गया जब आठवी के छात्र का अपहरण कर लिया गया। आपको बताते चले छात्र के परिजनों ने बताया कि स्कूल से घर वापस आ रहा था तभी मारुती वैन में अज्ञात लोगों ने उसको डाल लिया और ले गए।हमारे द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है।

आपको बताते चले दिनदहाड़े हुई इस घटना से शहर में हड़कंप सा मच गया और लोगो के दिल मे इस घटना से दहशत का माहौल है वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है आखिर छात्र का अपहरण हुआ है या घर से कोई नाराज़गी में गया है।फिलहाल पुलिस प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है। अब देखने वाली बात ये होगी पुलिस इस घटना का कब तक खुलासा करेगी। फिलहाल छात्र की तलाश में कई टीमें पुलिस द्वारा लगाई गई है।

रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर