बदायूँ नगर पालिका में “एकल खिडकी हेल्प डेक्स शुरू” खिड़की पर तय समय में होगा समाधान ।

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूँ – नगर पालिका में “एकल खिडकी हेल्प डेक्स शुरू” खिड़की पर तय समय में होगा समाधान, पूर्व मंत्री आबिद रजा व पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने सयुक्त रूप से फीता काट कर उदघाटन किया। सदर नगर पालिका परिषद में जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आज से एकल खिडकी हेल्प डेक्स शुरू की गई है। अब जनसमस्याओं का एक ही खिड़की पर तय समय में होगा समाधान। एकल खिड़की हेल्प डेस्क के प्रभारी पद पर नवैद इकबाल गनी की तैनाती की गई है।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि नगर पालिका में इस एकल खिडकी से जनता की सुविधा के लिये तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण भी हो सकेगा। साथ ही सम्बन्धित पटल के बाबू की जिम्मेदारी होगी। कहा कि इनमें जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र, टैक्स नामान्तरण, मीट लाईसेन्स एनओसी व अन्य लाइसेन्स, पीएम स्वनिधि ऋण, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पीएम आवास योजना, मृतक आश्रित नियुक्ति, गौ-पालक प्रोत्साहन राशि, राशन कार्ड सत्यापन, जल संयोजन कनैक्शन, भवन के नक्शों की एनओसी संबंधी सेवाएं प्रदान की जा सकेगी।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि इससे आमजन को बहुत राहत मिलेगी और जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण भी हो सकेगा। एक ही खिड़की पर तय समय में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही इस सेवा से आमजन को काफी लाभ होगा विभिन्न सेवाओं से जुड़े, सभी कार्यों का एक ही विद्धों पर निस्तारण किया जा सकेगा। इस मौके पर जलकल अभियन्ता सतीश कुमार, मुख्य सफाई एवं खादद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यव, अवर अभियन्ता सिविल कृष्ण गोपाल चन्द्रा, सफाई एवं खादय निरीक्षक, केशव गंगवार, राजीव मलिक, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खाँ, लिपिक सूर्य प्रकाश सक्सेना, विनोद प्रकाश सोनकर, सचिन सक्सेना, सुमित सिंह, महेश बाबू, साहिर हुसैन मनोज सक्सेना, देवेन्द्र सक्सेना, मो० इमरान, अफसर हुसैन, जफर अली अली जुबैर मोहम्मद नौमान आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – शाज़ेब खान