चांद ग्रहण की वजह से आज हुई होलिका दहन लोगो मे त्यौहार का अलग उत्साह

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

उत्तर प्रदेश-आज लगभग समूचे देश व प्रदेश में चाँद ग्रहण की वजह से होलिका को आज ही दहन किया गया और रंग चार तारीख को ही होगा।
आपको ये भी बताते चले सही महूरत के बाद ही होलिका को उसी समय पर दहन किया जाता है।
एक बात और बताते चले इस वर्ष भद्रा पुच्छ में 11:53 से 12:50 बजे के बीच होलिका दहन हो सकेगा। वहीं स्नान दान की पूर्णिमा तीन मार्च मंगलवार को होगी। तीन मार्च को ही चंद्रग्रहण होने के कारण रंगोत्सव व मिलन नहीं हो सकेगा। चार मार्च को रंगोत्सव व मिलन कार्यक्रम होगा।
वही आज उत्तर प्रदेश के बदायूं ज़िले के सहसवान में भी होलिका को दहन किया गया उसके बाद लोगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई भी दी।

सबसे पहले तहसील गेट स्तिथ होलिका को दहन किया गया उसके बाद कुछ जगह सुबह को ओर कुछ जगाहों पर चार तारीख की सुबह को होलिका दहन की जाएगी।
वही एसएचओ सहसवान धनंजय सिंह द्वारा होली के दौरान हुड़दंगियों और अराजकतत्वों पर निगरानी के लिए सक्रियता बढ़ाई है। इलाकों में संबंधित हल्को की पुलिस टीमें नजर रख रही है। लगातार भ्रमण कर लोगों से जानकारी लेने के साथ ही हिदायत दी जा रही है कि हुड़दंग मचाने वालों से पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी। होली के दौरान हुड़दंग की संभावना अधिक रहती है। विशेषकर होली में मौका देखकर अराजकतत्व भी सक्रिय होते है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर