धूमधाम से निकली महर्षि बाल्मीकि शोभायात्रा बैंड बाजे काली अखाड़े और आकर्षक झांकियां रहीं शामिल

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

सहसवान-महर्षि बाल्मीकि की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर के प्रमुख मार्गों पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल दो दर्जन से ज्यादा झांकियां, काली अखाड़े, बैंड बाजे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
नगर के मोहल्ला अकबराबाद स्थित मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शुरु हुई शोभायात्रा अकबराबाद चौराहा, नयागंज, नवादा, बाजार विल्सनगंज, पठान टोला, तहसील गेट होती हुई नीची नुन्हेर मोहल्ले में पहुंच कर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे महर्षि बाल्मीकि की झांकी, उनके पीछे राधाकृष्ण, शिव पार्वती, संतोषी माता, समेत दो दर्जन से ज्यादा आकर्षक झांकियां, आधा दर्जन काली अखाड़े, नृत्य करते राधाकृष्ण शामिल रहे। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में शामिल देव स्वरुपों पर पुष्प वर्षा की और आरती उतारी। झांकियों में शामिल कलाकारों को आकाश वाल्मीकि द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कोतवाल नरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात रहा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, अब्दुल फरीद खां, आदर्श सक्सेना, अतुल कुमार, सलमान हैदर नकवी, शाकिर अली, शिवदेव सहित नगर के तमाम संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। यात्रा का आयोजन सुनील वालाराम की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सचिन उर्फ किन्नी, बाबू बाल्मीकि, अमन बाल्मीकि, राजीव कुमार, अजय, हर्षित, नीरज, उत्तम वाल्मीकि, सोनू कुमार, शिवायोना, विनेश बाल्मीकि, एमसन आदि का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट महेंद्र सक्सेना प्रभारी सहसवान