बदायूं-सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गाँव सूलपुर बेला निवासी दयाराम का 15 साल का बेटा गिरीश 12 फरवरी को लापता हो गया था। बताते हैं कि गिरीश गांव में ही दुकान चलाता था। 12 को जब वह दुकान से घर को निकला था तो रास्ते से ही लापता हो गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी।आज शव को ग्रामवासियों ने उस वक़्त देखा जब उसमें बहुत बुरी सुगंध आ रही थी।जब जाकर देखा तो शव किशोर का था।परिजनों ने मौके पर पहुँच कर पुलिस को सूचना दी मोके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
इस बाबत जब एसएचओ सहसवान धनजंय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया शव के लिए पीएम को भेजा गया है जिससे कि ये स्पष्ट हो सके आखिर मृत्यु किस कारण हुई है बाकी मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और लोगो से पूछताछ भी की जा रही जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और अगर इस किसी की संदिग्धता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




