मेड़ तोड़ने के विरोध पर पीटा चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

सहसवान-खेत की मेड़ तोड़ने का विरोध करने पर दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में चार सगे भाइयों के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडोर निवासी रामनिवास ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 25 अक्टूबर की सुबह उनके बेटे चोब सिंह और शहजादे खेत में बाजरा काट रहे थे। तभी गांव के ही भूरा उर्फ भूरे, मोहम्मद आलम, नवी मोहम्मद और मोहम्मद मियां ट्रैक्टर लेकर आए और उनके खेत की मेड़ तोड़ दी। विरोध करने पर चारों ने जातिसूचक गालियां देते हुए फावड़े से हमला कर दिया। जान बचाकर घर की ओर भागे तो आरोपी फावड़े लेकर पीछा करते हुए घर तक आ गए। घर का दरवाजा बंद कर लिया तो आरोपियों ने किवाड़ों पर फावड़े मारे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट महेंद्र सक्सेना प्रभारी सहसवान