सात लोगों को चोरी से बिजली जलाते पकड़ा विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

​सहसवान-बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग की टीम ने बुधवार को सुबह पांच बजे भोर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सात लोगों को मौके पर सीधे कटिया डाल कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

​बिजली विभाग को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विद्युत चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी जयप्रकाश के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सुबह-सुबह मोहल्ला नसरुल्लागंज, मिर्धा टोला और मोहल्ला चौधरी में अचानक छापेमारी की। अचानक हुई चेकिंग से बिजली चोरी करने वालों को संभलने का मौका नहीं मिला। मौके पर ही सात लोगों को केबल काटकर अवैध रूप से बिजली जलाते पाया गया। विभाग द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी एफआईआर दर्ज कराने और जुर्माना लगाने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई। एसडीओ ने बताया कि इस तरह के औचक चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर बिजली का उपयोग करें।

रिपोर्ट महेंद्र सक्सेना प्रभारी सहसवान