सहसवान-पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज छह के अंतर्गत छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रभारी निरीक्षक सहसवान के निर्देशन में मिशन शक्ति प्रभारी एसआई शिवानी सिंह टीम के साथ प्रमोद इंटर कॉलेज पहुंचीं। छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने महिला हेल्पलाइन, यूपी 112, चाइल्ड हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में बताया। कहा कि परेशानी के समय एक कॉल मददगार बन सकती है। सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। मोबाइल पर आने वाले फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर न करने और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने के बारे में विस्तार से समझाया। एसआई ने कहा कि आपको डरना नहीं है आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे आपके साथ है। कोई भी समस्या हो तो तुरंत 1090 पर कॉल करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।
रिपोर्ट महेंद्र सक्सेना सहसवान प्रभारी
