अवैध खनन करते जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

सहसवान-कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ लीं। पुलिस ने खनन विभाग को कार्रवाई के लिए सूचना दी है।
कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कछला मार्ग पर अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस को आता देख खनन कर रहे लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी मशीन और मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और चार खाली ट्रेक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। वाहनों को थाने लाकर सीज कर दिया गया और खनन विभाग को इसकी सूचना दी। पुलिस का कहना था कि वाहनों को सीज कर दिया गया है। कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट महेंद्र सक्सेना सहसवान प्रभारी