बलिया हनीट्रैप में थानेदार की जान गई 1 करोड़ के लिए रचा था जाल महिला ने जिस्मानी संबंध बनाकर बनाया वीडियो पिता और वकील के साथ मिलकर कर रही थी ब्लैकमेल

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बलिया-यूपी के बलिया से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने पूरे पुलिस महकमे को हिला दिया है। वाल्टरगंज थाने के थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह 57 ने हनीट्रैप गैंग के दबाव में आकर सुसाइड कर लिया।
इस पूरे मामले का खुलासा खुद DIG संजीव त्यागी ने किया है।
DIG ने बताया इज्जत और नौकरी का डर दिखाकर 1 करोड़ मांग रहे थे
DIG संजीव त्यागी के मुताबिक थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह को शातिर महिला प्रियंका चौधरी ने अपने जाल में फंसाया। पहले जिस्मानी ताल्लुकात बनाए, फिर चुपके से वीडियो बना लिया।
उसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल। गैंग ने थानेदार से
1 करोड़ रुपये की मांग की। इस गैंग में प्रियंका अकेली नहीं थी, इसमें उसका पिता और एक शातिर वकील भी शामिल है। वकील ही इस गैंग का कानूनी ढाल था जो शिकार फंसते ही सौदेबाजी करता था।


पुलिस ने बताया कि थानेदार पर लगातार पैसे लेकर आने का दबाव था। दबाव बनाने के लिए प्रियंका ने खुद की नस काटकर सुसाइड अटेम्प्ट का वीडियो थानेदार को भेजा था। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर थानेदार ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
इस गैंग का ये पहला कांड नहीं
पुलिस जांच में इस गैंग की कई और काली करतूतें सामने आई हैं मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक बड़े बिजनेसमैन को इसी तरह फंसाकर 1 करोड़ वसूलने की कोशिश की थी। वहां भी प्रियंका ने नस काटने का नाटक कर डराया था।
मकान मालिक को भी नहीं छोड़ा जिस मकान में ये लोग किराए पर रहते हैं, उसी मकान मालिक को भी हनीट्रैप में फंसा कर वसूली कर चुके हैं।
ड्राइवर से भी वसूली एक ड्राइवर को भी इसी जाल में फंसाकर पैसे ऐंठे गए।
अब होगी बड़ी कार्रवाई
DIG ने साफ कहा है कि इस गैंग द्वारा हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग से बनाई गई पूरी संपत्ति जब्त की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने महिला प्रियंका, उसके पिता और वकील के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर