हाजी सलमान के घर पर जानलेवा हमला कर लहराई गई पिस्टल ? क्या पुलिस ने की एक तरफा कार्यवाही !

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

उत्तर प्रदेश- गाज़ियाबाद के लोनी में रहने वाले शोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हाजी सलमान का आरोप है कि हिन्दू रक्षा दल के लोगो ने हाजी सलमान के घर के सामने आकर वीडियो बनाई ओर उन्हें उकसाया जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके घर पर धावा बोल दिया ओर जान से मारने की नीयत से हमलावरों ने पिस्टल निकाल ली जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी बीच कुछ राहगीरों व मोहल्ले वालों भी से हिन्दू रक्षा दल के लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी जिसके उलट में राहगीरों व मोहल्ले वासियों ने भी हिंदू रक्षा दल के कुछ लोंगो के साथ हाथापाई कर दी जिसमें दोनों पक्षों के कुछ लोगों के मामूली चोटें आई थी पुलिस ने मौके पर आकर मामला शांत कर दिया।

एक पक्षीय कार्यवाही यहाँ हाजी सलमान का आरोप है कि पुलिस ने बाद में लोनी से सत्ता पक्ष के विधायक नंदकिशोर गुर्जर के दबाब में आकर हमलावरों के ऊपर कार्यवाही करने के बजाए राजनीति के चलते उनके ऊपर झूठा मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया । लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल ये है कि हाजी सलमान के घर के सामने धमकी देने का वीडियो खुद हिन्दू रक्षा दल के लोगों ने वायरल किया था, ये वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने हमलावरों पर कोई कार्यवाही नही की जिससे साफ प्रतीत होता है कि पुलिस दबाब में एक तरफ कार्यवाही कर रही है।

हाजी सलमान की तरफ से शोशल मीडिया पर घटना के बाद जारी की गई विडियो।

क्या है पूरा मामला – आपको बताते चले सुत्रों के अनुसार जानकारी मिली कि हिन्दू संगठन के कुछ लोग लगातार हाजी सलमान को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे और बत्तमीज़ी कर रहे थे जिसके विरोध में हाजी सलमान व उनके फ़ॉलोअर्स के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से जबाबी बयानबाज़ी की जा रही थी। लेकिन हिन्दू रक्षा दल के कुछ लोग हाजी सलमान के घर पहुच गए और उनके घर के बाहर एक धमकी भरा वीडियो बना कर शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे हाजी सलमान व उनके फ़ॉलोअर्स को ये बात बुरी लगी जिसके बाद घर पर आकर धमकी के विरोध में मामले के ने तूल पकड़ लिया मामला बिगड़ा तो बात हाथापाई पर उतर आई जिसमें कुछ राहगीर व मोहल्ले वालों के मामूली चोटें आई जिसके बाद हाजी सलमान अपने घर से निकले और उन्होंने बोल दिया कि हिन्दू रक्षा दल के लोग उनको जान से मारने की नीयत से आए हैं और उनके परिवार से बत्तमीज़ी कर रहे हैं और पिस्टल लहराते हुए हवाई फायरिंग करके अपनी दहशत बना रहे हैं। हाजी सलमान के इतना बोलते ही वहां मौजूद लोगों ने दोड़ कर हिन्दू रक्षा दल के एक दो साथियों को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे वे घायल हो गए। मौके पर पुलिस आई लेकिन आरोपियो को पकड़ने की जगह मामला शांत करके चली गई।

इसके बाद हिन्दू रक्षा दाल के लोग इकट्ठे होकर लोनी थाने पहुँचे और वहाँ धरने पर बैठ गए हिन्दू रक्षा दल के लोगों ने हाजी सलमान पर आरोप लगाया कि हाजी सलमान व उनके कुछ लोगों ने, जाम की वजह से अंदर से निकल रहे हिन्दू रक्षा दल के लोगो को रोका और उनसे पूछा कि तू वही व्यक्ति है जो हाजी सलमान के खिलाफ वीडियो डालता है इतना कहने के बाद उक्त व्यक्ति को मारापीटा गया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गया इसी बीच लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस मामले में एंट्री की और ब्यान देकर मामला शांत कराने के बजाए मामले को तूल पकड़ा दिया। विधायक नंद किशोर गुर्जर के ब्यान के बाद और सभी हिन्दू रक्षा दल के लोग थाने आकर धरना देने बैठ गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हाजी सलमान पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग करने लगे जिसके बाद पुलिस ने हाजी सलमान पर एससी/एसटी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

वहीं हाजी सलमान ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि लोनी पुलिस ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर के दबाब में राजनीति के चलते उनके ख़िलाफ़ झूठा मुकदमा लिखा है। वही सीओ लोनी का कहना है कि जाम की वजह से अंदर से निकल रहे हिन्दू रक्षा दल के लोगो को रोका गया और उनसे पूछा तू वही व्यक्ति है जो हाजी सलमान के खिलाफ वीडियो डालता है इतना कहने के बाद उक्त व्यक्ति को मारा पीटा गया जिसमें वे गंभीर घायल हो गया उसका डॉक्टरी मुआयना कराया गया वही शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जिसके बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी लगातार फायर होते हुए नज़र आ रहे है और एक तरफ से एक बिरादरी को टारगेट करते हुए जिहादी बता रहे है जिसका वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल है, इससे साफ ज़ाहिर है कि महोदय मामले को शांत करने की जगह तूल देते हुए नज़र आ रहे है वह निरंतर विवाद पैदा करने वाले ब्यान देते हुए देखे जा सकते हैं। जिससे माहौल गरमाया हुआ है आज भी उन्होंने मीडिया के सामने आकर विवादित ब्यान दिया और साथ ही कहा की चुनाव नजदीक है हमने इशारा दे दिया है।

नोट – ख़बर में दिखाई व लिखी गयी सामग्री की हम पुष्टी नहीं करते है ये जांच का विषय है जो जांच के बाद ही सही व गलत सामने आएगा।

रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर