बदायूं- थाना इस्लामनगर पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंस चोरी के दो मुकदमों में वांछित हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
मुठभेड़ का घटनाक्रम एसएसपी बदायूं के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस भवानीपुर-बिसौली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सफेद अपाचे पर आ रहे बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार बदमाश शौकीन उर्फ शानू उर्फ शौकत पुत्र नसीर ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिसमें आरक्षी काले सिंह (983) घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई।
दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला मुस्तफाबाद, कस्बा इस्लामनगर का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड में यह थाना इस्लामनगर का हिस्ट्रीशीटर है। इस पर बदायूं, संभल और मुरादाबाद में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के 38 मुकदमे दर्ज हैं। इसका एक साथी शाहरुख पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने इसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, 3 खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है, पुलिस ने नया मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
