बदायूं-सहसवान अल्हम्दुलिल्लाह, हज और उमरा जायरीनों की वर्षों से लगातार खिदमत, अच्छे अखलाक और पूरी रहनुमाई के लिए NABEEL TOURS & TRAVELS को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कंपनी की 18 वर्षों की मेहनत और समर्पित सेवाओं का एक बड़ा फल माना जा रहा है। नबीेल टूर्स एंड ट्रैवल्स द्वारा हज और उमरा जायरीनों को दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने से लेकर मक्का-मदीना पहुंचने और पुनः दिल्ली एयरपोर्ट तक वापस आने तक हर स्तर पर पूरी रहनुमाई और सहयोग प्रदान किया जाता है। मक्का और मदीना में भी जायरीनों के साथ हर वक्त और हर पल मौजूद रहकर उनकी जरूरतों का ख्याल रखने की कोशिश की जाती है।
इसी निरंतर मेहनत बेहतर सेवाओं, अच्छे अखलाक और जायरीनों के प्रति समर्पण का फल है कि ऑल इंडिया हज एंड उमरा ऑर्गनाइजेशन द्वारा NABEEL TOURS & TRAVELS को अवॉर्ड से नवाज़ा गया।कंपनी के लिए यह सम्मान इसलिए भी खास है क्योंकि भारत के टॉप-10 टूर ऑपरेटर्स में NABEEL TOURS & TRAVELS का नाम शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। कंपनी का कहना है कि यह सम्मान केवल एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि वर्षों से हज और उमरा जायरीनों द्वारा जताए गए भरोसे और उनकी दुआओं का नतीजा है
NABEEL TOURS & TRAVELS का उद्देश्य आगे भी इसी ईमानदारी, अच्छे अखलाक और जिम्मेदारी के साथ हज और उमरा जायरीनों की खिदमत जारी रखना है। कंपनी की ओर से जायरीनों को बेहतर यात्रा व्यवस्था, मार्गदर्शन और मक्का-मदीना में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाता है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
