दिल्ली-सोशल मीडिया आज के वक़्त में एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है।जहाँ नए नए युवा अपनी किस्मत आजमा रहे है।उसी क्रम में समीर खान 2018 में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आए और tikki नाम की एक एप्लिकेशन के माध्यम से सोशल मीडिया पर छा गए परंतु बदकिस्मती ये रही कि tikki एप बेन हो गया और उन्होंने हार न मानते हुए टिकटोक पर अपने जलवे बिखेरना शुरू कर दिए लेकिन किस्मत ने यहां भी साथ न दिया और टिकटोक भी इंडिया में बेन हो गया।उसके बाद भी इस नोजवान ने हार नही मानी और फिर यूट्यूब चैनल बनाया और तरह तरह की शार्ट एंड लांग वीडियो अपलोड करना शुरु कर दी ओर आज 4 मिलियन की फैमिली यूट्यूब पर तैयार कर ली साथ ही इंस्टाग्राम पर लगभग 11 लाख से ज्यादा लोगो को अपना परिवार बनाया।लेकिन अब समीर खान दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश में छाए हुए है और उनके फैंस लगातार उनको प्यार दे रहे और वे लगातार सोशल मीडिया पर मेहनत करके नए नए कंटेंट बनाकर अपने फैंस का दिल जीत रहे है।
IMG_3870
आइये सुनते है सोशल मीडिया स्टार समीर खान क्या कुछ….
आपको ये भी बताते चले समीर खान का सोशल मीडिया पर उनका साथ उनकी पार्टनर अपूर्वी कौर निभा रही है वे भी हरसंभव यही प्रयास करती है कि उनके कंटेट का मैसेज समाज मे अच्छा जाए जिससे कि लोग उनके कंटेट देखकर समाज मे तारीफ करे न कि शर्मिंदा हो।आज समीर खान ने अपनी बहुत बड़ी टीम तैयार की है जिसमे बादल ओर गुननु भी उनकी टीम में रहकर उनका पूरा सहयोग करते हुए नज़र आते है।
समीर खान से जब हमारी टीम ने बात की तो उन्होंने बताया कि उनका सपना था सोशल मीडिया पर एक अलग पहचान बनाने का जो कि पूरा उनकी यूट्यूब ओर इंस्टाग्राम की फैमिली ने कर दिया है।वही श्री खान ने बताया कि यहां तक पहुँचने में उनके अपनो ने उन्हें गिराने का हर संभव प्रयास किया लेकिन कोई भी उन प्रयासो में सफल नही हो पाया श्री खान ने कहा जितने भी नये नये इंफुलेसर या ब्लॉग बनाने वाले छोटे छोटे क्रेटर उनके पास आते है वे हर संभव उन लोगो की मदद करते है श्री खान का कहना है कि हम भी निचले स्तर से यहां तक आये जो जनता हमे यहां तक ला सकती है वही जनता हमे नीचे भी गिरा सकती है लेकिन में अल्लाह भगवान से यहीं दुआ करता हूं कि जिस दिन मुझमें घमंड आ जाये उस दिन मुझे अल्लाह किसी लायक भी न छोड़े।ऐसे विचार समीर खान के सुनकर हमारी टीम ने भी समीर खान और उनकी पूरी टीम की हौसला अफजाई की।
वही अंत मे समीर खान ने अपनी यूट्यूब इंस्टाग्राम ओर फसबूक की अवाम से उसी प्यार की अपील की जो प्यार उनको लगभग 55 लाख लोगों का मिल रहा है।
आपको एक खास बात और बताते चले भारत सरकार द्वारा सोशल मीडिया सितारों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भारत सरकार द्वारा National Creator Economy Bill 2026′ पास किया गया है जिसके तहत क्रिएटर्स और यूट्यूबर्स को आधिकारिक ‘पेशेवर पहचान हेल्थ इंश्योरेंस और लीगल मान्यता दी जा रही है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
