बदायूं- वजीरगंज में हाई वोल्टेज ड्रामा प्रेम प्रसंग के चलते टॉवर पर चढ़ा युवक मौके पर मचा हड़कंप एएवीएस स्कूल के पीछे लगे टॉवर पर चढ़ा युवक पुलिस और ग्रामीणों युवक को समझाने में जुटे शादी की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक बरेली जिले का रहने वाला है युवक नवीन कुमार जो कि अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है और प्रेमिका के परिवार वाले शादी के लिए राजी नही है।इसी को लेकर बरेली ज़िले का रहने वाला नवीन वजीरगंज पहुँच जाता है और स्कूल के पीछे बने टॉवर पर चढ़ जाता है।
जब इसकी सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस तत्काल प्रभाव से मोके पर पहुँच गई और युवक से समस्या पूछने लगी युवक की समस्या सुनने के बाद पुलिस और आसपास के लोगो ने युवक को बहुत समझाने का प्रयास किया परंतु युवक एक ही जिद पर अड़ा था कि शादी में अपनी प्रेमिका से ही करूंगा।
खबर लिखे जाने तक युवक नीचे नही उतरा था।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
