बदायूं- सहसवान कोतवाली के कस्वा हमुपुर चमरपूरा में स्तिथ एक प्लॉट पर सहसवान के मोहल्ला रुस्तमटोला निवासी आरिश हुसैन पर जबरन कब्जा करने का आरोप मोहल्ला काजी निवासी एवं प्रसिद्ध ठेकेदार शीराज़ मुर्तजा ने लगाए है। उन्होंने आज तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरिश के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
आपको बताते चले पूरा मामला सहसवान के ग्राम हमुपुर चमरपुरा का है जहाँ शीराज़ मुर्तजा का कहना है कि उनके द्वारा गाटा संख्या 187 एवं 191 स्तिथ भूमि का बैनामा अपने नाम दिनांक 13 जुलाई को फकीर मोहम्मद व अली मोहमद से तय उनका पूरा भुगतान करने के बाद कराया गया था। लेकिन बैनामाकर्ता ने जालसाजी से दूसरा बैनामा आरिश पुत्र मतलूब निवासी रुस्तमटोला एवं अन्य व्यक्तियों के नाम कर दिया।
जानकारी देते शीराज़ मुर्तजा
वही शीराज़ मुर्तजा का आरोप है कि उक्त आरिश एवं उसके साथी दबंग एवं भूमाफिया प्रवत्ति एवं आपराधिक मानसिकता के लोग है। एवं इनके द्वारा जान से मारने की लगातार धमकी दी जा रही है जिसकी ऑडियो पीड़ित शीराज़ मुर्तजा के पास उपलब्ध है। ये सब चीज़े लेकर आज शीराज़ मुर्तजा तहसील दिवस में एसडीएम से मिले और भूमाफिया आरिश के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
आपको बताते चले पूर्व में नगर के ही मोहल्ला चौधरी में स्थित एक महिला के मकान पर जबरन कब्जा इसी भूमाफिया गैंग द्वारा किया गया था। लेकिन पीड़िता लगातार थाने के चक्कर लगाती रही और उसकी पुलिस ने एक न सुनी और मकान के ओने पौने रुपये देकर बैनामा करवा लिया गया और मकान पर कब्जा कर लिया हालाँकि इस मामले में मजबूरन पीड़ित महिला को भूमाफियाओं से समझौता करना पड़ा था।
ऐसे ही कई मामले कोतवाली पुलिस में उक्त भूमाफिया गैंग के खिलाफ लगातार पहुँचते रहते है लेकिन पुलिस का संरक्षण प्राप्त होने की वजह से उपरोक्त गिरोह पर पुलिस कोई कानूनी कार्यवाही नही करती?
ताज़ा मामला बीस दिन पूर्व का ही है इसी गिरोह ने किसी गरीब से पचास हजार रुपये की मोटी रकम पुलिस से काम कराने के नाम पर ले ली लेकिन जब इसकी भनक एसएचओ धनंजय सिंह को लगी तब उन्होंने इस गिरोह के सदस्य को बुलाकर गरीब के पैसे वापस कराए लेकिन कार्यवाही के नाम पर कुछ नही किया गया?
ज़िले की तेज़तर्रार कप्तान लगातार भूमाफियाओं व गुंडों के खिलाफ अभियान चला रही है लेकिन सहसवान के भूमाफियों पर इसका कोई असर दिखाई नही दे रहा है। अब देखना होगा ज़िले की ईमानदार एवं तेज़तर्रार एसएसपी इस मामले में क्या कार्यवाही करेंगी ये तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पीड़ित शीराज़ मुर्तजा को भूमाफिया आरिश एवं उसके गिरोह से जान का खतरा बना हुआ है? उसने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से भी शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत जब एसएचओ सहसवान धनंजय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया दोनों पक्षो को थाने बुलाया गया है उनसे बात की जाएगी एवं जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर विधिक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
