न्याय न मिलने पर सहसवान तहसील प्रांगण में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया पीड़ित कई घंटे तक समझाता रहा पुलिस प्रशासन

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-सहसवान तहसील भूमाफियोंओ की वजह से बहुत बदनाम हो चुकी ओर हो भी क्यों नही यहां भूमाफियाओं के पार्टनर लेखपाल खुद बन जाते है और गलत पैमाइश करके अवैध कब्जा करवा देते है।अगर पीड़ित अपनी बात रखना भी चाहता है तो उसके दिल मे इतना भय पैदा कर देते है कि वे किसी बड़े अधिकारी से मिलने भी एवं अपनी शिकायत करने नही जाता।


आज सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गाँव रसूलपुर कला निवासी जितेंद्र यादव उस वक़्त तहसील प्रांगण में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया जब वे तहसील अपनी समस्या सुनाने के लिए गया और उसकी एक न सुनी गई।तब वे तंग आकर टैंक पर चढ़ गया कोतवाली पुलिस ने उसको बेहद समझाने का प्रयास किया परंतु वे जिलाधिकारी अवनीश रॉय से बात होने के बाद उतारने की बात कहता रहा।खबर लिखे जाने तक पीड़ित पानी के टैंक पर ही चढ़ा रहा था और उसने तहसील प्रशासन एवं पुलिस की एक न सुनी।

आपको बताते चले पूरा मामला ग्रामसभा की जमीन का था और गाँव के प्रधान ने उक्त जमीन को कब्जा रखा है और पीड़ित की दीवार उससे सटी हुई थी प्रधान द्वारा उसको भी तोड़ दिया गया।पीड़ित आहत होकर तहसील आया और हल्का लेखपाल से मिला लेकिन लेखपाल ने उससे इस काम के पैसे भी मांगे ओर सूत्रों का कहना है कि पीड़ित जितेंद्र यादव ने उसको पैसे भी दिए परन्तु उसका काम नही हुआ।तब वे आज फिर तहसील पहुँचा ओर अपनी समस्या के निस्तारण की बात कही लेकिन आज भी पीड़ित जितेंद्र यादव की एक न सुनी गई जिससे वे तंग आ गया और तहसील परिसर में बने पानी के ओवरहेड टैंक पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया।
फिलहाल पुलिस लागतार पीड़ित जितेंद्र यादव को नीचे उतारने का प्रयास कर रही है लेकिन उसका कहना है कि जब तक उसकी समस्या का निस्तारण नही हो जाता वे नीचे नही आएगा और ऊपर से कूदकर अपनी जान दे देगा।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर