सोशल मीडिया पर ट्रेंड में चल रही तुर्किश आइस क्रीम दानिश तुर्किश बरेली के मेले में दिखा रहे कमाल

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बरेली-सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ जो चीज़ वहां की जनता को पसंद आ गई फिर वे चीज़ वायरल है।वैसा ही कुछ तुर्किश आइस क्रीम का है जहाँ कलाकारी दिखा कर डांस करवा कर आइस क्रीम बेची जाती है।
आपको बताते चले यह पिघलती नहीं है यह आइसक्रीम इतनी गाढ़ी और सख्त होती है कि अक्सर इसे चम्मच के बजाय चाकू और कांटे से खाया जाता है।
इसे बेचने वाले सोशल मीडिया स्टार दानिश तुर्किश (बरेली) ग्राहकों के साथ आइसक्रीम कोन वापस खींचने खाली कोन पकड़ाने और पलटने-उलटने जैसे मजेदार करतब करते हैं।

हाल के दिनों में भारत ओर उत्तर प्रदेश के विभिन्न मेलों और उत्सवों में तुर्किश आइसक्रीम के स्टॉल बहुत लोकप्रिय हुए हैं जहाँ लोग इन अनोखे करतबों को अपने मोबाइल में कैद करते हैं और सोशल मीडिया पर रील बनाते हैं।
यहां आपको एक बात और बताते चले इस आइसक्रीम को खाने वालों को केवल पैसे ही नहीं देने पड़ते बल्कि उन्हें थोड़ा चुस्त दुरुस्त और फुर्तीला भी होना पड़ता है।इस आइसक्रीम को खिलाने का अंदाज थोड़ा अलग होता है इसमें आइसक्रीम बेचने वाला सोशल मीडिया स्टार दानिश तुर्किश कई मिनट तक ग्राहक को छकाता रहता है इस दौरान वह कभी नाचता है कभी गाता है कभी हंसाता है ।

बरेली में युवाओं के बीच आइसक्रीम खिलाने का तुर्की अंदाज काफी पॉप्युलर हो रहा है।आइसक्रीम लेने से पहले बाकायदा वह वीडियो भी बनाते हैं जिन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहे हैं ओर वे वीडियो लगातार वायरल हो रही जिसकी वजह से इंस्टाग्राम पर दानिश तुर्किश की लगभग 11लाख की फैमिली जो उनसे बेहद प्यार करती है।इसी वजह से दानिश तुर्किश समूचे उत्तर प्रदेश में छाए हुए है और लोग उनको फ़ोन करके अपने क्षेत्रों में लगने वाले मेलो में बुलाने का काम करते है।जब हमारी टीम ने दानिश तुर्किश से बात की तो उन्होंने बताया पहले के मुकाबले इस काम मे बहुत गिरावट आई है लेकिन हमें इसी जनता ने सोशल मीडिया का स्टार बनाया है जिसकी वजह से हम उत्तर प्रदेश के ज्यादातर मेलो में तुर्किश आइस क्रीम का स्टाल लगाकर लोगो का मनोरंजन करते है।
में इंस्टाग्राम की अपनी फैमिली से यही कहना चाहूंगा मेरा न्यू एकाउंट दानिश फिटनेस के नाम से उसको भी फॉलो लाइक करके अपना प्यार दिखाए जिससे कि हम फिटनेस पर भी बढ़िया काम कर सके।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर