दिल्ली-थाना वेलकम में तैनात क्रैक टीम आज कल घटनाओं के खुलासे करने की वजह से चर्चा में है।और हो भी क्यों न लगातार टीम द्वारा घटनाओं के अनावरण किये जा रहे है।जिससे ज़िले के डीसीपी भी खुश नजर आ रहे है।डीसीपी राहुल अल्वल ने क्रैक टीम को बुलाकर उसका उत्साहवर्धन किया साथ ही भविष्य में ऐसे कार्य करने की सलाह दी जिससे समाज मे पुलिस का एक अच्छा मैसेज जाए और पुलिस के प्रति जनता का जो भरोसा कायम है वे हमेशा कायम रहे।
जानकारी देते उत्तरी पूर्वी ज़िले के डीसीपी राहुल अल्वल
आपको बताते चले क्रैक टीम द्वारा आमान उल्लाह कुरेशी की हत्या में फरार चल रहे आरोपीयो की तलाश में लगातार दिल्ली व उसके आसपास तलाश की जा रही थी लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से लगातार निकल जा रहे थे।
लेकिन पुलिस से गुंडे कब बच पाते है क्रेक टीम के हरेंद्र कुमार कुलदीप शर्मा अरुण कुमार ओर ललित द्वारा लगातार पकड़ने के प्रयास में जगह जगह दबिश दी जा रही थी लेकिन लेकिन आरोपी लगातार जगह बदल रहे थे।पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई आरोपी रिहान दिल्ली से भागने की फिराक में लगा हुआ है और वे रात्रि में निकल जायेगा।क्रैक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए लग गई जैसे ही आरोपी रिहान को आता देखा पुलिस ने उसको पकड़ने का प्रयास किया आरोपी रिहान इतना शातिर था उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी।
आरोपी की गोलियां क्रेक टीम के तेज़तर्रार नोजवान हरेंद्र कुमार की ब्लड प्रूफ जैकेट में आकर लगी जिससे वे बाल बाल बच गए।टीम द्वारा अपने बचाव में गोली चलाई गई जो आरोपी रिहान के पैर में लगी और वे गिर गया जिसके बाद आरोपी रिहान को उपचार हेतु जीटीबी अस्पताल ले जाया उपचार के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
क्रैक टीम द्वारा किये गए इस कार्य की उत्तरी पूर्वी ज़िले में व्यापक चर्चा है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
