छात्र सूर्या चौहान का हत्यारा असद पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर माँ का कहना जब तक सातो का नही होता एनकाउंटर तब तक नही मिलेगा सुकून

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

उत्तर प्रदेश-गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने से घायल सूर्या की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था जांच के दौरान पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से तीन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी मुख्य आरोपी असद फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि असद अपने एक साथी से मिलने के लिए खोड़ा क्षेत्र में आने वाला है।बताया गया कि वह कुछ पैसे लेकर इलाके से बाहर भागने की फिराक में था सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग अभियान चलाया और कई स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस गोलीबारी में खोड़ा थाना क्षेत्र में तैनात एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान असद का एक साथी मौके से फरार हो गया पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। मौके से आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल और बाइक बरामद की गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि असद के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है बरामद हथियार की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी और पूरे घटनाक्रम की नियमानुसार जांच की जा रही है। सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी के मारे जाने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है और पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर रही है।
28 मई यानी कि बकरीद के दिन सूर्या को आरोपी असद द्वारा बुलाया गया जैसे ही सूर्या गली में पहुंचा वैसे ही अशद समेत 5-6 लड़कों ने उसे घेर लिया और सरेआम चाकुओं से गोदने लगे आरोपियों ने सूर्या को तब तक चाकुओं से गोदा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई. हत्या को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार थे. जिसके बाद सूर्या के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई. परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर सूर्या की असद से बहस हुई थी. जिसको लेकर ही उसकी हत्या कर दी गई।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर