हिंदुस्तान के मशहूर शायर ताहिर फ़राज़ ओर पूर्व चैयरमेन हाजी नूरुद्दीन की याद में हुआ सहसवान में मुशायरा

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-सहसवान में आज हिंदुस्तान के मशहूर शायर ओर सहसवान रामपुर घराने से ताल्लुक रखने ताहिर फ़राज़ ओर सहसवान को विकास से चहमुखी बनाने वाले पूर्व चेयरमैन मरहूम हाजी नूरुद्दीन की याद में एक मुशायरे का आयोजन दिल्ली हाइवे पर स्थित सबा मैरिज हॉल में हुआ।जिसकी निज़ामत समूचे हिंदुस्तान में अपनी अलग पहचान बनाने वाले बदायूं का नाम देश विदेश में रोशन करने वाले हिलाल बदायूनी ने की ओर सदारत
उन्होंने कहा-मुझे ये फ़ख़्र है तुम को ख़याल रहता है।
तुम्हारे ज़ेहन में कोई ‘हिलाल’ रहता है।
अभी लगी ही नहीं शोहरतों की गर्म हवा।
अभी से ख़ून में इतना उबाल रहता है।


पूर्व चेयरमैन के बेटे सपा नेता जमालुद्दीन ने की मेहमाने खुसूसी सपा के प्रदेश सचिव शाहिद अली खान रहे और इतना बड़ा इंतज़ाम करने वाले मुशायरे के कन्वीनर तारीफ नियाज़ी रहे।जिनके द्वारा सभी शोहरा एवं मेहमानों का पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

सबसे पहले मुशायरे आगाज़ नाते पाक से हुआ उसके बाद बारी बारी से सभी शायरों ने अपना कलाम पेश किया लेकिन मुशायरे को कामयाब बनाने का भरपूर जिम्मा हिलाल बदायूनी ने संभाला ओर उन्होंने चिराग के साथ मिलकर मुशायरे को कामयाब बनाया।

इस दौरान नगर के वरिष्ठ डॉ मुजीब डॉ गुफरान डॉ मुनीर अख्तर डॉ आदिल समी आमिर सुल्तानी भाजपा नेता युवाओं के।लिए हमेशा तैयार रहने वाले फ़राज़ अली खान जमाल समी उज़ैर रशीद सभासद शादाब अंसारी निराले बरकाती मोनिस कुरैशी काशिफ अली अर्शी खान सुहैल चौधरी बब्बू नकवी खालिद गुरुजी नीशू खान रिदा तनवीर सहित सेकड़ो की तादात में लोगो ने मुशायरे में भाग लिया।
अंत मे मुशायरे के सदर जमालुद्दीन ने सभी शोहरा का शुक्रिया अदा किया।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर