सहसवान को फिर मिला आईएएस शौर्य अरोड़ा संभालेंगे जिम्मेदारी गौरव आर्य बने बिल्सी एसडीएम

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डीएम और एसएसपी तबादला एक्सप्रेस चला दी डीएम अवनीश रॉय ने जहाँ एसडीएम बदले वही एसएसपी अंकिता शर्मा ने कई थानों के प्रभारियों को लाइन का रास्ता दिखाया।
आपको बताते चले डीएम अवनीश रॉय ने एसडीएम गौरव आर्य को सहसवान से हटाकर बिल्सी का एसडीएम बनाया वही आईएएस अधिकारी जॉइंट मजिस्ट्रेट बदायूं शौर्य अरोड़ा को सहसवान जॉइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है इससे पहले भी सहसवान की जिम्मेदारी एक आईएएस अधिकारी ने संभाली थी और उनका कार्यकाल इतना शानदार रहा था कि लोग आज भी साईं सखमुरी को याद करते है।उनके द्वारा भूमाफियाओं पर पूर्ण रूप से शिकंजा कसा गया था।
वही तेज़तर्रार एसएसपी अंकिता शर्मा ने भी शिकायतों में लिप्त थाना प्रभारियों को बदला और कुछ को लाइन हाजिर भी किया।ओर कुछ थाना प्रभारियों के स्थानंतरण गैर जनपद होने पर उनको रिलीव भी किया गया।
वही जरीफनगर की जिम्मेदारी बाबूराम गौतम को दी गई है।उझानी के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को लाइन भेजा गया उनकी जगह धर्मेंद सिंह को उझानी की जिम्मेदारी सौपी गई है।कोतवाली की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय सिंह को लाइन भेजा गया वही उनकी जगह अलापुर की कमान संभाल रहे माधो सिंह विष्ट को कोतवाली की नई जिम्मेदारी सौपी है।
चौकी प्रभारी इस्लामनगर सनी चौधरी को अलापुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है।वही निरीक्षक मुजरिया विदेश कुमार शर्मा को भी हटा दिया गया उनकी जगह मुजरिया की जिम्मेदारी शेखुपुर चौकी इंचार्ज नीरज कुमार को इसीलिए दी गई है कि कानून व्यवस्था चुस्त रहे और फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण थाना स्तर पर ही हो सके।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर