बदायूं-जनपद के रुदायन में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने ज़िले की गंगा जमुना तहज़ीब को झकझोर कर दिया है। घटना दिनांक 16 फरवरी की दोपहर दो बजे की है।मदरसे का चंदा कर रहे है अब्दुल सलाम अंसारी, आरिफ, जावेद के साथ एक व्यक्ति आता है और नाम पता पूछता है। और इन लोगो के आधार कार्ड लेने के बाद भद्दे शब्दो का प्रयोग करने लगता है। जब इन लोगो के द्वारा विरोध किया जाता है उक्त गुंडा इन लोंगो के साथ मारपीट करने लगता है, साथ ही पिटाई करते हुए अपने साथी से वीडियो भी बनवाता है, और उसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर यही गुंडा पोस्ट करता है। जिसको देखकर शहर का माहौल खराब हो सके।
चंदा कर रहे लोगो ने जैसे तैसे अपनी जान बचाई ओर वहां से भाग आये और पुलिस को प्रार्थना पत्र भी नही दिया। कल ज़िले के तेजतर्रार एसएसपी ब्रजेश कुमार को शिकायती पत्र देकर उपरोक्त गुंडे के ख़िलाफ़ कार्यवाही की मांग की है। जिससे कि समूचे ज़िले की गंगा जमुना तहज़ीब कायम रहे। लेकिन इस्लामनगर पुलिस किसी बड़ी घटना घटित होने का इंतज़ार कर रही है। आज लगभग चार दिन का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी बाबजूद इस गुंडे के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई जो अकेला चार चार लोगों के साथ मारपीट कर रहा है। अब देखना होगा कि इस्लाम नगर पुलिस के कान पर जूं रेंगती है या नहीं। वहीं ज़िले के तेज़तर्रार व ईमानदार कप्तान द्वारा इस पूरे मामले में अब क्या एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल मुस्लिम समाज के लोगो मे इस घटना के बाद रोष व्याप्त है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
