भेस चोरी करने वाले चोर को कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं- सहसवान में शनिवार इतवार की रात में मोहम्मद रिज़वान कि भेस चोरी कर ली गई।जो कि सीसीटीवी में कैद हो गई।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी उसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फोटेज के आधार पर चोर को पकड़ लिया।आज उसको न्यायालय में पेश किया गया और उसको जेल भेज दिया गया।
आपको बताते चले मोहम्मद रिजवान जो खेती मजदूरी करते है उनके घेर पर उनकी तीन भेस बंधी हुई थी जिसमे से एक भेस को।चोरी कर लिया गया।लेकिन आरोपी चोर इतना शातिर था कि उसने चौबीस घंटे से पहले ही चोरी की गई भेस को संभल में मात्र तीस हजार रुपये में बेच दिया और संभल में उस भेस को काट भी दिया गया जिससे कि बरामदगी न हो सके।

फिलहाल पुलिस चोरी की भेस खरीदने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है जिससे कि ज़िले भर से चोरी होने वाली भैसों के कटान पर रोक लग सके। वही इस बाबत जब एसएचओ सहसवान धनंजय सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि पीड़ित रिज़वान के प्रार्थना पत्र पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था।उसके बाद सीसीटीवी फोटेज के ज़रिए भेस चोर को हमारी टीम ने पकड़ लिया आज उसको माननीय न्यायालय में पेश किया गया उसके बाद आरोपी चोर को जेल भेज दिया गया।मेरी पहली प्राथमिकता नगर में शांति व्यवस्था और अपराध की रोकथाम है।

रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर