हज़रत अली की पैदाइश को लेकर शोएब नकवी ने कराया जश्ने मोला कब्बालियो से झूम उठे लोग

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-आज सहसवान के मोहल्ला काजी में राष्ट्रीय सचिव शोएब नकवी द्वारा हजरत अली की पैदाइश के मौके पर मोहल्ला काज़ी अपने आवास पर जश्ने मोला की महफ़िल सजाई जिसमे बाहर से आये हुए कब्बालो ने समा बांध दिया।
आपको बताते चले इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रजब महीने की 13 तारीख को पैगंबर मोहम्मद (स.अ.व.) के चचेरे भाई और दामाद, हजरत अली (अ.स.) का यौम-ए-पैदाइश (जन्मदिन) बड़े अकीदत के साथ मनाया गया, जिसमें घरों और इमामबाड़ों में रोशनी की गई और विशेष महफिलें सजीं, जहां उनके इल्म (ज्ञान) और बहादुरी की दास्तान बयां की गई।ऐसा ही कुछ जश्ने मोला में देखा गया उनकी याद में नये नये कलाम पेश किए गए जिसमे लोग झूम उठे और कब्बालो को नज़राना भी पेश किया गया।
शिया और सुन्नी दोनों समुदायों में हजरत अली (अ.स.) की पैदाइश को एक चमत्कारी घटना माना जाता है। कहा जाता है कि उनकी मां फातिमा बिन्त असद (र.अ.) ने काबा के अंदर बच्चे को जन्म दिया था जिससे उनकी पैदाइश को एक खास मुकाम हासिल है।
उलेमा ने हजरत अली (अ.स.) को इस्लाम का पहला वैज्ञानिक और इल्म का शहर बताया उनके उपदेशों पर अमल करने की नसीहत दी गई जिसमें इंसानियत सब्र और सच्चाई का रास्ता अपनाने पर जोर दिया गया।
इस दौरान फ़ैज़ अली कुमैल मिया इशरत अली काशिफ खान फ़राज़ खान निराले मियां सुहैल बरकाती खुर्रम मिया सुहैल सहसवानी सहित नगर के तमाम लोगो ने जश्ने मोला में भाग लिया।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर