फाइनेंस के नाम पर खुलेआम गुंडागर्दी व अवैध वसूली ? पत्रकार ने वीडियो बनाई तो भाजपा सरकार की ही देने लगे धमकी पुलिस नही लगा पा रही लगाम !

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं- जनपद में फाइनेंस के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर मामला सामने आ रहा है। आरोप है कि सफेद रंग की बोलेरो कार सवार कुछ लोग सड़क पर चलते वाहनों को ओवरटेक कर जबरन रुकवाते हैं और खुद को फाइनेंस से जुड़ा बताकर बाइक व कार चालकों से मोटी रकम वसूलते हैं। विरोध करने पर लोगों के साथ वाद-विवाद और दबाव बनाने की भी शिकायतें मिल रही हैं। यह पूरी गतिविधि मुजरिया से कछला रोड पर लगातार जारी है, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इन घटनाओं की जानकारी होने के बावजूद पुलिस की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है और वह इस मामले में केवल दर्शक बनकर रह गई है।

बताया जा रहा है कि उक्त लोग सफेद रंग की बोलेरो कार से घूमते हैं, जिसमें पीछे की नंबर प्लेट नहीं लगी है। बोलेरो का नंबर UP 24 2441 बताया जा रहा है। बिना नंबर प्लेट के वाहन का सड़कों पर खुलेआम घूमना और अवैध वसूली करना, पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया जाए, संदिग्ध बोलेरो सवारों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और सड़क पर कानून का राज कायम हो।

रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर