बदायूं-सहसवान एसएचओ धनजंय सिंह द्वारा सहसवान कोतवाली का चार्ज संभालते ही अपराधियो को पस्त कर दिया है।फिर वो चाहे गो तस्कर हो या गुंडे लगातार उनके द्वारा उक्त लोगो पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। आपको बताते चले श्री सिंह ने कुछ दिन पहले ही मुठभेड़ में गोतस्करों को गिरफ़्तार करके जेल भेजने का काम किया था। इसी क्रम में निरंतर एसएचओ ओर उनका पूरा स्टाफ लगातार शहर में फ्लैग मार्च कर रहा है।

जिससे कि गुंडों में पुलिस की दहशत कायम रहे।और शहर में कानून व्यवस्था कायम रहे। आज भी एसएचओ धनंजय सिंह और उनकी पूरी टीम ने बाज़ार बिल्सनगंज पठानटोला काजी मोहल्ला से होते हुए मोहल्ला चौधरी चाहशीरी ओर डार्लिंग रोड होते हुए नवादा तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान इंस्पेक्टर क्राइम हरवीर सिंह एसआई विष्णु दत्ता समेत थाने का समस्त स्टाफ़ मौजूद रहा।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर




