संभल-शुक्रवार की शाम एक भीषण हादसा हुआ। यहां बारात ले जा रही बोलेरो बेकाबू होकर एक इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों कीमदद से गाड़ी के दरवाजे काटकर घायलों को बाहर निकाला। लेकिन दूल्हा, उसकी भाभी समेत 5 की मौत हो चुकी थी। जबकि दूल्हे की बहन समेत 3 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में 2 घायल हैं। दोनों की हालत नाजुक है।
उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है वही यह बारात संभल जिले के थाना जूनाबाई क्षेत्र के ग्राम हरगोविंदपुर से जिला बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम सिरसौल जा रही थी जैसे ही इस हादसे की खबर दोनों परिवार वालों को मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। वही बारात की खुशियां मातम में बदल गई।
आपको बताते चले शादी में आने वाले बारातियों के लिए पूरे इंतज़ाम किये गए थे वही ये भी बताते चले लगभग 500 लोगों के लिए बनाया गया था खाना सभी खाना खराब इसीलिए भी हो गया जिसका इस्तेकबाल दुल्हन पक्ष को करना था वो उस मंजिल तक पहुँच ही नही पाए।जब इसकी भनक जैसे ही दुल्हन को लगी तो वे बेसुध हो गई।
बारात के आने को लेकर गांव में तैयारी जोरों पर चल रही थी।
जानकारी देते एसएसपी संभल के के विश्नोई
बिल्सी थाना क्षेत्र के सिरतोल गांव में शुक्रवार रात आनी थी बारात लेकिन इस दुःखद हादसे से हर कोई स्तंभ है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर