ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सहसवान में देश के वीर जवानों की हौसला अफजाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सहसवान में देश के वीर जवानों की हौसला अफजाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

बदायूं – ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में सोमवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय, वंदेमातरम जैसे नारों के उद्घोष और हाथों में तिरंगा लिए हुए यह यात्रा निकाली गई।ओर नगर के नयागंज अकबराबाद जहांगीराबाद नवादा बाज़ार बिल्सनगंज होती हुई तहसील परिसर में जाकर समाप्त कर दी गई।

वही युवाओं के दिलो पर एक तरफा राज करने वाले पूर्व प्रधान भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक है।22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी।इसके जबाब में भारतीय सेना ने 6 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की।इस कार्यवाही के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया था।इसी चलते समूचे देश मे जगह जगह वीर जवानों के सम्मान में इस शौर्ये तिरंगा यात्रा को निकाला जा रहा है उसी क्रम में आज सहसवान में भी इसका आयोजन पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी अनुज माहेश्वरी द्वारा किया गया।
वही ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता ने कहा कि भारत का हर नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट है। यह तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प का परिणाम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता है।


इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अवढर शर्मा नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी निशांत सक्सेना मुसर्रत हुसैन आदर्श सक्सेना डॉ प्रशांत माहेश्वरी आरिश अली अनस कुरेशी दानिश कुरेशी अंकित माहेश्वरी रजत माहेश्वरी सहित भाजपा के कार्यकर्ता व नगर के सभ्रांत लोगो ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। वही सुरक्षा की दृष्टि से एसएचओ सहसवान राजेंद्र बहादुर ओर उनकी पूरी पुलिस टीम ने भी पूरी जिम्मेदारी निभाई।

रिपोर्ट – शाज़ेब खान चीफ एडिटर