नई दिल्ली – महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के साथ ही 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुआ। भारतीय जनता पार्टी को 20 सीटों पर जीत मिल चुकी है। कांग्रेस को सात सीटों पर अपना कब्जा जमा चुकी है। उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इनमें से तीन पर आम आदमी पार्टी ने फतेह हासिल की। तृणमूल कांग्रेस ने छह सीटों पर चुनाव जीता है। उत्तर प्रदेश की कुल 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। इनमें से छह पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। दो सीटों पर समाजवादी पार्टी और एक पर भाजपा की सहयोगी रालोद ने कब्जा जमाया है।
