मुरादाबाद-सात फेरे सात जन्मों का साथ लेकिन इस पवित्र रिश्ते अब कुछ महिलाएं अपने प्रेमी खातिर मांग के सिंदूर मिटा रहे हैं। इस तरह की घटनाएं तो लंबे समय से हो रही है, लेकिन बीते साल मेरठ की मुस्कान और उसके बाद मध्य प्रदेश की सोनम रघुवंशी द्वारा अपने ही पति की हत्या करवाने के मामलों ने पति-पत्नी के रिश्ते के भरोसे पर सवाल खड़े किए थे।
यह दोनों मामले भले ही पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए हों लेकिन बीते दो साल में मुरादाबाद मंडल में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां महिलाओं ने पति को प्रेमी की मदद से रास्ते से हटवा दिया।
यह घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रही हैं बल्कि सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों में आ रही गिरावट को भी उजागर करती है। अधिकतर मामलों में शादी से पहले या शादी के बाद हुआ प्रेम प्रसंग की हत्या का कारण बना।
केस : 1कारोबारी पति की कराई थी हत्या
रामपुर जनपद के शाहबाद क्षेत्र के लोधीपुर निवासी व पीतल कारोबारी अनिल चौधरी परिवार के साथ के साथ कटघर क्षेत्र के ताड़ीखाना में रहते थे। 14 जुलाई 2024 की रात अनिल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पास में ही सो रही उनकी पत्नी तनु चौधरी को खरोंच तक नहीं आई थी।
कारोबारी की बड़ी बेटी मानसी ने पुलिस को दो आरोपित मोहित और आमोद गुप्ता के नाम बताए थे लेकिन तनु ने उन्हें पहचानने से इन्कार कर दिया था। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद संभल के बहजोई क्षेत्र के मुहल्ला टंकी निवासी मोहित को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
जांच में पता चला कि संभल के बहजोई के नाधौश निवासी कन्हैया और कारोबारी की पत्नी तनु के बीच संबंध हैं। दोनों ने मिलकर कारोबारी की हत्या की साजिश रची थी। कन्हैया के कहने पर ही मोहित और आमोद ने कारोबारी की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने तनु और उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार किया था।
केस : 2जेठ के बेटे से हुआ प्रेम तो पति को मार डाला
मुरादाबाद के भोजपुर क्षेत्र के मेदनीपुर गांव निवासी रिंकी ने अपने प्रेमी सुनेपाल के साथ मिलकर पति हरदयाल की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। रिंकी के अपने ही जेठ के बेटे सुनेपाल से प्रेम संबंध थे। हरदयाल को इसकी भनक लग गई थी और उसने विरोध शुरू कर दिया था।
चार जून 2024 की रात हरदयाल का पत्नी से विवाद हुआ था। हरदयाल सोने चला गया तो रात में ही रिंकी ने अपने प्रेमी सुनेपाल को बुला लिया। रिंकी ने अपने ही दुपट्टे से प्रेमी के साथ मिलकर चारपाई पर सो रहे पति का गला घोंट दिया था। अगले दिन सुबह महिला ने शोर मचा दिया कि उसके पति की किसी ने हत्या कर दी है।
उसने पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब महिला के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई तो पता चला कि रिंकी और सुनेपाल के बीच घटना वाली रात कई बार हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके घटना का राजफाश किया था।
केस : 3अमरोहा में प्रेमियों संग मिलकर की थी पति की हत्या
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी के पास 11 जनवरी 2025 की सुबह नौगावां सादात क्षेत्र के गांव खेतापुर निवासी मजदूर जगदीश का शव पड़ा मिला था। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पसली की हड्डी टूटी हुई मिली थीं।
जांच में सामने आया कि जगदीश की पत्नी बबिता ने ही अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की मारपीट कर हत्या की थी। पुलिस ने बबिता और उसके दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया था। बबिता के रिहान और शाहनवाज के साथ अवैध संबंध थे। दोनों का उसके घर आना-जाना था। जगदीश इसका विरोध करता था।
11 जनवरी की सुबह करीब चार बजे जगदीश की तबीयत बिगड़ी तो बबिता अपने प्रेमियों के साथ उसे दवा दिलाने के बहाने कार से लग गई थी। कार में जगदीश के साथ मारपीट की गई जिससे उसकी पसली टूट गई और शरीर के अंदर खून अधिक बहने से मौत हो गई थी। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों ने हत्या की बात कुबूल कर ली थी।
केस : 4 पति को उतारा मौत के घाट
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी-चकौरी मार्ग 14 मार्च 2025 की सुबह जनपद बिजनौर के शिवाला कलां क्षेत्र के गांव शाहबाजपुर निवासी मुकेंद्र सिंह का शव मिट्टी में दबा मिला था। पुलिस के अनुसार मकेंद्र सिंह 13 मार्च को दवाई लेने के लिए घर से निकले थे।
मगर वापस घर नहीं लौटे, स्वजन ने तलाश शुरू की तो उनकी स्कूटी गांव से बाहर पड़ी मिली थी। पुलिस के अनुसार उनकी हत्या उनकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी युगल को जेल भेजा था।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
