बदायूं-बिना लाइसेंस ओर गाइडलाइंस के समूचे ज़िले में चल रहे वाटर पार्क वाटर लेवल भी जा रहा नीचे लेकिन प्रशासन इस ओर बिल्कुल ध्यान नही दे रहा है।और साथ ही आपको बताते चले मनोरंजन विभाग द्वारा बिना मानकों के परमिशन दे दी जाती है और उसके एवज में मोटी महीनेदारी भी ली जाती है।जिसकी वजह से आज आदमपुर गाँव के पास स्तिथ एक वाटर पार्क में 8 बर्षीय मासूम की डूबकर मोत हो गई।परिजनों को जब इसकी भनक लगी तो परिजनों में कोहराम मच गया।
आपको बताते चले ज़िले की सबसे बड़ी तहसील सहसवान में भी लगभग आधा दर्जन वाटर पार्को का संचालन मनोरंजन विभाग के संरक्षण में हो रहा है।क्योंकि वहां भी किसी दिन ऐसी घटना घटित हो सकती है।मानकों की अगर बात करे तो फायर स्टेशन और स्वास्थ्य विभाग की कोई भी एनओसी उपरोक्त संचालन कर्ताओं पर नही मिलेगी।क्योंकि मनोरंजन विभाग का पूरा संरक्षण बच्चो की जिंदगी से खेलने वाले दरिंदो को प्राप्त है।
हद तो यहां हो जाती है प्रत्येक बच्चे से एक घंटा नहाने के कही दो सौ तो कही सौ रुपये बसूले जाते है।उसके बाद भी बच्चे सुरक्षित नही है।
आपको बताते चले परिजनों ने मासूम की मोत के बाद हंगामा शुरू कर दिया पुलिस और स्थानीय लोगो ने बहुत समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ है।वही स्थानीय लोगो का ये भी कहना है कि बिना मानकों के बहुत सारे वाटर पार्क चल रहे है और इन पर अगर समय से कार्यवाही नही हुई तो जो घटना आज घटित हुई है वे घटना आगे भी होती रहेंगी।
अब देखना होगा ज़िले के तेज़तर्रार ओर ईमानदार डीएम अवनीश रॉय इस पर क्या एक्शन लेते है फिलहाल समूचे ज़िले में अवैध वाटर पार्को का संचालन हो रहा है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
