वन विभाग का सरकारी असलाह लेकर पेड़ो का कटान करवा रहे प्राइवेट लोग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-सहसवान में इन दिनों पेड़ों की अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी का मामला लगातार सुर्खियों में है। ग्रामीणों और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लकड़ी तस्करों का एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय है जो बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई कर जिले से बाहर तस्करी कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि वन विभाग इस पूरे मामले में शामिल है और तो ओर सरकारी असलाह भी प्राइवेट लोगो को वन विभाग द्वारा मुहैय्या कराए जा रहे जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।अगर बात सरकारी असलाह की अगर की जाए तो किसी तस्कर ने छीन ली या उससे कोई घटना घटित हो गई तो उसका हिसाब फिर कोन देगा।इस ओर ज़िले के प्रशासन को ध्यान देना होगा जिससे कि प्राइवेट लोगो को मुहैय्या कराए जा रहे असलाह पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगे जिससे कि भविष्य में कोई घटना घटित न हो पाए।


आपको बताते चले वन विभाग अवैध लकड़ी कटान के मामले में सुर्खियों में खासकर सहसवान में रहता है।चूंकि यहां ज़िले के डीएफओ कम ध्यान देते है जिससे इस विभाग में तैनात सिपाही अपनी मन मर्जी से कार्य करते है।खुद ड्यूटी पर न जाकर प्राइवेट लोगो को सरकारी असलाह देकर ड्यूटी पर भेजा जाता है।आपको बताते चले ज़िले में डीएफओ की नई आमद हुई है अभी उनको ज़िले की शायद पूरी जानकारी नही होगी लेकिन इस ओर डीएफओ को ध्यान देना होगा।

इस ओर ज़िले के तेज़तर्रार डीएम अवनीश कुमार रॉय को ध्यान देना होगा हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है। क्षेत्र में लगातार बेतरतीब और बेखौफ पेड़ कटाई की घटनाएं सामने आ रही हैं। सूत्रों का दावा है कि इस पूरे सिंडिकेट में राजनीतिक संरक्षण भी शामिल हो सकता है।जिसके चलते कार्यवाही प्रभावी नहीं हो पा रही है।
अब देखना होगा इस पर ज़िले के अधिकारी कितना संज्ञान लेते है या किसी घटना के बाद नींद से जागेंगे ये तो समय तय करेगा फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है।इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर