बरेली-पूर्व में बांके बिहारी लॉ कॉलेज उझानी जनपद बदायूं में प्राचार्य रहे डॉ0 अरुण प्रकाश सिंह को मिली इस उपलब्धि से समस्त कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
यहाँ हम आपको बताते चले कि डॉ0 अरुण प्रकाश सिंह ने विधि के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं जिसमे उनकी 4 किताबें व 17 रिसर्च पेपर राष्ट्रिय व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार्स आदि का प्रकाशन व संचालन किया है तथा इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी में 2 बार जिला महामंत्री के पद पर रहकर समाज की सेवा की है। तथा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर भी अपनी सेवायें प्रदान की है। उनकी इस उपलब्धि से उनके शुभ चिंतको द्वारा बदायूं में उनके आवास पर आकर बधाइयाँ देने का सिलसिला जारी है। इस मौके पर प्रोफेसर डॉ0 विक्रम सक्सेना, डॉ0 पंकज नागेन्द्र, डॉ0 नईमुद्दीन व अरविंद कुमार उपस्थित रहे।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
