दहगवां में धूमधाम से निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा सेकड़ो लोगो हुए शामिल।

लिखित समाचार ताज़ा ख़बर

दहगवां में धूमधाम से निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा सेकड़ो लोगो हुए शामिल।

बदायूं- आज दहगवां में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद हर कोई भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस की सराहना कर रहा है। इसी साहस को प्रमाण और सेना को सम्मान देने के लिए बुधवार को दहगवां नगर के बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता ओर पूर्व प्रधान व युवा नेता मयंक गुप्ता ने किया। तिरंगा यात्रा नगर मेन बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।

यात्रा के दौरान नौजवानों के हाथों में गर्व से लहराता तिरंगा था। जगह-जगह फूल बरसाए गए और कई स्थानों पर जयघोष करते हुए हौसला बढ़ाया गया।वही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी जोश के साथ लगाए गए। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। इस मौके पर दंहगबा ब्लॉक प्रमुख पति सुभाष गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता,मयंक गुप्ता, नामित गुप्ता, जफर अली, ललतेश कुमार शाक्य,दर्शन कश्यप, एच.डी., उमर सैफी, राधेश्याम राणा, परमवीर शाक्य, नवाब कुरैशी, शरीर मौलाना, इसरार सलमानी, रशीद सलमानी यदि भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर