ब्रेकिंग बदायूं – बिल्सी तहसील क्षेत्र के बेरमई खुर्द गांव में पीड़ित किसान की जमीन का फर्जी तरीके से इकरारनामा कराने का मामला सामने आया हे, किसान ने खुद इस बात का खुलासा किया हे। वही किसान ने आरोप लगाया हे कि उसकी 22 बीघा जमीन का दबंगों ने फर्जी तरीके से इकरारनामा करा लिया हे। जिसमे उसके ही गाँव का एक व्यक्ति उसकी ज़मीन के फर्जी इकरारनामे में फर्जी गवाह बना हे। साथ ही उसने अधिकारियों पर भी आरोप लगाया हे कि वह एक महीने से अधिकारियों के यहां कार्रवाई के लिए न्याय की गुहार लगा रहा हे। पर आज तक कोए कार्यवाही नहीं की गयी हे। पीड़ित किसान ने बताया कि उसने आज फिर तहसील दिवस में अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया हे, उसने बताया कि इससे पूर्व भी किसान तहसील दिवस में दो बार शिकायती प्रार्थना पत्र दे चुका हे। लेकिन फिर भी पीड़ित की सुनवाई नहीं हुई हे।
रिपोर्ट – शाजेब खान