सहारनपुर-एक सलामी ने पूरे पुलिस महकमे को हिला दिया। गलती जवानों की, और गाज गिरी सीओ सदर पवन कुमार पर। अब सहारनपुर की अवाम पूछ रही है आखिर सीओ की क्या गलती थी
क्या हुआ था 21 नवंबर को
21 नवंबर को AIMIM प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर पहुंचे थे। उन्हें ADM प्रशासन लवी त्रिपाठी से मिलना था। इससे पहले वो सर्किट हाउस पहुंच गए।
उसी सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश के आने पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी कर रखी थी। जज को सुबह करीब 11 बजे पहुंचना था।
लेकिन जज से पहले ओवैसी पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें ही जज समझ लिया और पूरी सलामी गारद दे दी। ओवैसी भी खड़े होकर सलामी लेते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
फिर SSP की कार्रवाई – सीओ सदर हटाए गए
वीडियो वायरल होते ही SSP अभिनंदन ने जांच SP देहात मयंक पाठक को सौंपी।
जांच के बाद सोमवार को बड़ा एक्शन हुआ
सीओ सदर पवन कुमार को पद से हटाकर सीओ यातायात बना दिया गया। उनकी जगह रविकांत पाराशर को नया सीओ सदर बनाया गया है।
एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि मामले की जांच जारी है और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच हो रही है।
अब सहारनपुर की अवाम के 5 बड़े सवाल
*1. गलती जवानों की, सजा सीओ को क्यों
सलामी तो मौके पर खड़े जवानों ने दी। सीओ ने तो वहां खड़े होकर आदेश नहीं दिया था। फिर एकतरफा कार्रवाई सीओ पर क्यों
*2. क्या अब सीओ को जान होगा सलामी दिलवाने
अगर हर प्रोटोकॉल की गलती पर सर्किल अधिकारी को हटाया जाएगा, तो क्या अब सीओ को खुद सर्किट हाउस के गेट पर खड़ा होकर हर आने वाले की पहचान करनी होगी
*3. सर्किल की जिम्मेदारी कौन उठाएगा
सदर सर्किल सहारनपुर का सबसे बड़ा और संवेदनशील सर्किल है। बीच चुनावी माहौल में अचानक सीओ बदलने से कानून व्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा
*4. पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कब
सीओ का कार्यक्षेत्र तो बदल दिया गया लेकिन सलामी देने वाले पुलिसकर्मियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनकी भूमिका की जांच अभी जारी है।
*5. वीडियो हटवाने की क्या जरूरत थी
पुलिस ने X (ट्विटर) को पत्र लिखकर 19 अकाउंट्स के वीडियो और पोस्ट हटाने को कहा है। पुलिस का कहना है कि इससे छवि धूमिल हो रही है। लेकिन अवाम पूछ रही है गलती छिपाने से छवि सुधरेगी या गलती मानने से
क्या कहता है नियम
गार्ड ऑफ ऑनर कोई आम सलाम नहीं है। ये राष्ट्रपति, राज्यपाल, सुप्रीम कोर्ट के जज, शहीद जवानों जैसे चुनिंदा संवैधानिक पदों को ही दिया जाता है। सिर्फ सांसद होने से किसी को गार्ड ऑफ ऑनर नहीं मिलता।
इसीलिए ये मामला इतना बड़ा बन गया। क्योंकि सलामी गलत व्यक्ति को चली गई।
क्षेत्र में रोष क्यों
सहारनपुर में लोगों का कहना है कि पवन कुमार एक ईमानदार और सुलझे हुए अधिकारी माने जाते हैं। लोगों का आरोप है कि ऊपर के दबाव में उन्हें बलि का बकरा बनाया गया।
लोगों की दलील साफ है
अगर जवानों ने पहचान में गलती की तो जिम्मेदारी पूरी टीम की है, सिर्फ सीओ की नहीं। कार्रवाई सब पर हो या किसी पर नहीं। एक पक्षीय कार्रवाई से पुलिस का मनोबल टूटेगा।
आगे क्या
अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है। क्या जांच में उन जवानों के नाम आएंगे जिन्होंने सलामी दी क्या सीओ पवन कुमार को फिर से सदर की जिम्मेदारी मिलेगी या फिर ये मामला यहीं दबा दिया जाएगा
सहारनपुर की अवाम अब जवाब चाहती है।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर
