महिलाओं ने देश भक्ति के नारों के साथ निकाली ऑपरेशन सिंदूर शौर्य शक्ति तिरंगा यात्रा

ताज़ा ख़बर लिखित समाचार

बदायूं-ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर वीर सैनिकों के सम्मान में आज सहसवान की नारी शक्ति ने पन्ना लाल इंटर कॉलेज से तहसील परिसर तक सिंदूर शौर्य शक्ति तिरंगा यात्रा निकाली। उत्साह से लबरेज महिलाओं के देशभक्ति नारों से माहौल गूंज उठा। यात्रा की शुरूआत पन्ना लाल इंटर कॉलेज से की गई और बाजार बिल्सनगंज होते हुए तहसील परिसर में आकर यात्रा का समापन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य संचालिका चारु कौशिक ने कहा कि भारत के सैनिक सीमाओं पर देश की रक्षा कर रहे हैं ऐसे में उनके परिवारों का हमे विशेष ध्यान रखना होगा। क्योंकि हम चेन की नींद लेते है और हमारे वीर जवान सीमा पर खड़े होकर अपनी जान की परवाह न करते हुए देश के एक एक नागरिक की रक्षा करते है लेकिन हम सभी देशवासियों को प्रत्येक वीर जवान की हौसला अफजाई के साथ साथ सम्मान भी करना चाहिए। वही शौर्य तिरंगा यात्रा में नगर की महिलाओं के साथ साथ देहात से भी आकर महिलाओं ने भाग लिया।

इस दौरान विभाग संयोजिका महिला समन्वय सीमा रानी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा भाजपा दीक्षा माहेश्वरी चारु कौशिक नीलम रेंडर उषा जौहरी कुमकुम मालपानी संगम मालपानी सुवर्णा माहेश्वरी हेमा सिंह के साथ सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया यात्रा में अनुज महेश्वरी, रंजीत कौशिक, अवढर शर्मा, पियूष माहेश्वरी, आलोक माहेश्वरी, अतुल सक्सेना, फौजी, सचिन शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, योगेंद्र उपाध्याय, गणेश मालपानी, राम अवतार, मोहित कुमार, अमृतांश कौशिक, यथार्थ कौशिक आदि लोगो ने भी भाग लिया।
रिपोर्ट शाज़ेब खान चीफ एडिटर